राजस्थान सिविल न्यायाधीश हेतु परीक्षा 2016
दिनांक 12 मार्च 2016 को राजस्थान सिविल न्यायाधीश पद हेतु परीक्षा 2016 की विज्ञपति जारी की गई है। कुल 70 पदों हेतु ऑनलाइन परीक्षा की तिथि अभी तय नहीं है। आवेदन ऑनलाइन भरा जाना है। ऑनलाइन आवेदन करने का समय दिनांक 16 मार्च को सवेरे 11 बजे शुरू होगा और 5 अप्रैल को रात 11.59 पर समाप्त हो जायेगा। परीक्षा शुल्क का भुगतान ई मित्र कियोस्क , नागरिक सेवा केंद्र , नेट बैंकिंग या डेबिट / क्रेडिट कार्ड से अंतिम तिथि से एक दिन पूर्व (4 अप्रैल) तक किया जा सकता है। परीक्षा शुल्क - सामान्य वर्ग हेतु रू. 250/-, पिछड़ा वर्ग हेतु रू.150/- तथा अनुसूचित जाति व जनजाति हेतु रू. 50 /- निर्धारित आयु सीमा 1 जनवरी 2017 को 23 वर्ष से 35 वर्ष। विस्तृत जानकारी हेतु वेबसाइट का अवलोकन करें http://hcraj.nic.in/rjsrecruitment-2016.aspx